चेन्नई में आयोजित दो दिवसीय मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में झारखंड की भी सहभागिता

 

झारखंड है स्टेट पार्टनर की भूमिका में 

फिक्की (एफआइसीसीआई) द्वारा 21 और 22 फरवरी को किया जा है आयोजन 

कॉनक्लेव में दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हसन भी रहे मौजूद 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (चेन्नई/रांची)। फिक्की (एफआइसीसीआई) द्वारा 21 और 22   फरवरी को चेन्नई में आयोजित मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड ने भी भाग लिया है। इस कॉनक्लेव में झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात पार्टनर स्टेट की भूमिका में हैं। कॉनक्लेव का उद्घाटन तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा किया गया। मौके पर साउथ के प्रसिद्ध फिल्मकलाकार श्री कमल हसन, तृषा कृष्णन सहित दक्षिण भारत के कई फिल्मकार और कलाकारों ने भाग लिया।  

फिल्मकारों को झारखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया आमंत्रित 

कॉनक्लेव में झारखंड की ओर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक बीरू कुशवाहा और जेएफडीसीएल के सहायक कंपनी सचिव अमन कुमार ने भाग लिया। बीरू कुशवाहा ने बताया कि नॉलेज सीरीज सेशन के दौरान उपस्थित सभी फिल्मकारों को झारखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए आमंत्रित किया गया। 

बताया गया कि झारखंड में फिल्म की शूटिंग करने का काफी अनुकूल माहौल है। झारखंड की खूबसूरत वादियां और कई मनमोहक पर्यटक स्थल है जो फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतरीन हैं। इस दौरान झारखंड के पर्यटक स्थल, कला संस्कृति, माइंस सहित झारखंड की विशेषताओं पर आधारित एक वीडियो डाक्यूमेंट्री भी दिखायी गयी। 

झारखंड में फिल्म बनाने के लिए सरकार दे रही है अनुदान 

श्री कुशवाहा ने बताया कि मीडिया एंड एंटरटेनमेंट बिजनेस कॉनक्लेव में उपस्थित फिल्मकारों को जेएफडीसीएल द्वारा फिल्मकारों को दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, झारखंड में फिल्म को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। 

झारखंड में फिल्म के बनाने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है । झारखंड में फिल्म और फिल्मकारों एवं कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) की स्थापना की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse