औरोरा -2025 के अंतिम दिन को विद्यार्थियों ने बनाया गुलजार

 

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा-लालपुर औरोरा 2025 का आज अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने पूरे प्रांगण गुलजार बना दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ श्रीमती श्रद्धा शिवानी उपस्थित थी। उन्होंने इस आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों और आयोजन करने वाली सभी सदस्यों को बधाई देते हुए इस बेहतरीन कार्यक्रम  के लिए सयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा और उनकी पूरी टीम को भविष्य में बेहतर कार्यक्रम करने की बात की। 

लालपुर के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार ने खेल और स्टॉल के समन्वय बनाने और उससे सफलता से संचालित करने के लिए डॉ संदीप नाथ शाहदेव जी की पूरी टीम को बधाई दी। इससे पहले आज लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले को गुलाबी गैंग की टीम ने जीत हासिल कर चैंपियन बनी, लड़कों की टीम का विजेता टीम गांडीव रहा। 

खो-खो की विजेता शील्ड को घोषित किया गया। कबड्डी में कंगना, खुशी और आकांशा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों के मैच में प्रांजल, विनीत मोही ने बढ़िया खेल दिखाते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। 

आरोरा 25 के अलग-अलग प्रतियोगिता में कला स्टेप के प्रथम पुरस्कार हर्षिता प्रसाद को दूसरा पुरस्कार यीशु को और तीसरा आयुषी सिन्हा को मिला वही बिट गोट टेलेंट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रेया किरण, दूसरा पुरुस्कार समृद्धि और तीसरा दीपिका खलखो, मानशी को प्राप्त हुआ। 

औरोरा का यह महोत्सव लगातार चार दिनों तक पूरे परिसर को खेल और स्वादिष्ट व्यंजन के विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता से पूरी तरह से ऊजार्वान बना दिया इस आयोजन के संचालन समिति के विनीत, अनीश, सुमित, आशीष, अमृत हरतिका जोशी, ऋतिक सहित सभी टीम ने कठिन मेहनत कर इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। 

आज के इस कार्यक्रम में डॉ संदीप शाहदेव, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ शिवा, सुभाशीष रॉय, मनोज गिरी, डॉ पार्थो सारथी, डॉ अमृता प्रियम, डॉ विजया, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, खालिद असरफ, सोनी कुमारी, मनोज कुमार, रोहित साहू सहित भारी मात्रा में छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse