टीम एबीएन, रांची। जैक 10वीं की बोर्ड की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक मामले पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आयोग के कार्यालय पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची के कार्यकतार्ओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की है। ये जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दी है।
उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के मंत्री ऋतुराज सहदेव और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे सभी शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर जैक अध्यक्ष के पास गये थे। लेकिन प्रशासन ने सरकार के इशारे पर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि उनका संगठन छात्रों की सबसे सशक्त आवाज है। कार्यकतार्ओं पर लाठीचार्ज या गिरफ्तार कर सरकार उनकी आवाज को नहीं दबा सकती है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के संचालन में सरकार शिक्षा मंत्रालय और जैक बोर्ड बुरी तरह से विफल रहा है और अब इसे छुपाने के लिए सरकार प्रशासन को आगे कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse