रांची : विवाह समारोह में फायरिंग से कैटरर की मौत

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के इटकी इलाके में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह में फायरिंग की घटना में एक कैटरर की मौत हो गयी है। मामले को लेकर इटकी थाना की पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रांची के इटकी थाना क्षेत्र के तिलकसूती गांव की है। 

गांव में गुरुवार को जयश्री दास की बेटी की शादी हो रही थी। इसी दौरान जिस स्थान में खाने का इंतजाम था वहां अचानक फायरिंग हो गई और गोली कैटरर रविन्द्र लोहरा को लग गयी। कैटरर को गोली लगने के बाद उसे जमीन पर तड़पता देख शादी समारोह में भगदड़ मच गई। शादी समारोह से लोग तुरंत निकल गए। इस बीच आनन-फानन में घायल कैटरर रविन्द्र को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो डीएसपी अशोक राम और इटकी थानेदार अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बारात में शामिल लोगों ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह के दौरान कुछ लोग खाना-पीना कर रहे थे। उन्हीं में से किसी ने गोली चलायी थी। 

इस संबंध में इटकी थानेदार अभिषेक ने बताया कि बारात में गोली चलने की वजह से कैटरर रविन्द्र की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया कि शादी समारोह में गोली चलाने वाले शख्स का नाम सुंदर दास है।उसी ने अपने अवैध हथियार से फायरिंग की थी।जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुंदर दास को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse