उत्तरप्रदेश : बिना परीक्षा दिये महिलओं को नौकरी देने की तैयारी

 

परिवहन निगम में 5 हजार महिला परिचालकों की होगी भर्ती, बिना एग्जाम पा सकेंगे जॉब 

अनन्या मिश्रा 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जल्द ही करीब 5 हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों को 12वीं पास होने के साथ सीसीसी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जल्द ही करीब 5 हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जायेगी। बता दें कि महिला परिचालकों की भर्ती संविदा के आधार पर होगी। 

इस भर्ती के बाद महिला परिचालकों को उनके गृह जिले के डिपो में तैनाती दी जायेगी। इन पदों पर आवेदन करने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अनिवार्य है। या फिर अभ्यर्थियों के पास एनसीसी का प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार का होना आवश्यक है। 

जानें क्या है योग्यता 

इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों को 12वीं पास होने के साथ सीसीसी का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों की मेरिट निर्धारित करते हुए महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जायेगा। इसके साथ ही प्राप्तांकों पर 5% का वेटेज भी दिया जायेगा। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों/ परिचालकों के अनुरूप पारिश्रमिक दरों के समान दर से भुगतान किया जायेगा। महिला परिचालकों को गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में नियुक्त किया जायेगा। 

रोजगार मेला 

बता दें कि परिचालकों पदों पर भर्ती के लिए 06 फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी और 04 मार्च 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जायेगा। 06 फरवरी 2025 को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, 17 फरवरी 2025 को अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, अयोध्या, वाराणसी में तो वहीं 20 फरवरी को इटावा, हरदोई, मेरठ, देवीपाटन, आजमगढ़ और 04 मार्च को झांसी, सहारनपुर, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी परिवहन नगर निगम की आफिशियल वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं आनलाइन एवं आफलाइन दोनों माध्यम से प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse