टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा की साइंस की प्रश्न पत्र लीक होना अति दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है।
राज्य में कोई भी परीक्षाएं आयोजित होती है, तो प्रश्न पत्र लीक हो जाता है। आज दसवीं की विज्ञान (साइंस) की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होना यह राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल की विफलता का परिचय है। जो विद्यार्थी इतनी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करते हैं और जब परीक्षा चलती है तो प्रश्न पत्र टेलीग्राम और अन्य सोशल वेबसाईट के माध्यम से लीक कर दिया जाता है।
ये छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है तो क्या है? आप देखेंगे की जैक अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति में काफी देरी की गयी। जिस कारण आठवीं और नवीं की परीक्षा रद्द की गयी। जब 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में भी परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी तब राज्य सरकार जाकर आनन-फानन में जैक अध्यक्ष की नियुक्ति की।
और अब देखने को मिल रहा है कि मैट्रिक की परीक्षा की प्रश्न पत्र लीक हो गयी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल यहां के छात्र-छात्राओं के लेकर गंभीर नहीं है। उनके भविष्य के साथ मनमाने तरीके से खिलवाड़ कर रही है। आजसू इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल और राज्य सरकार से आजसू मांग करती है कि अविलंब इस परीक्षा को रद्द किया जाए और एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी बैठक इस पूरे प्रकरण को जांच कराया जाये। साथ ही दोषी को पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य में इस तरह की प्रवृत्ति दुबारा न हो पाये। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse