रामगढ़ : बस में आग लगने से महाकुंभ के श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

 

महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; बस से कूदते समय वाहन चालक घायल

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। झारखंड के रामगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में आग लग गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

35 तीर्थ यात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं 

मामला जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार देर रात करीब एक बजे रांची से श्रद्धालुओं को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए ले जा रही एक बस में आग लग गयी। इस घटना में बस में सवार 35 तीर्थ यात्रियों में से कोई भी हताहत नहीं हुआ। हालांकि बस से कूदते समय वाहन चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं क्योंकि वे समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। एक यात्री ने बताया कि बस में कुछ जलने की गंध आने के बाद चालक ने वाहन रोक दिया था और समय रहते हम बस से बाहर निकलने में सफल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse