मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एंड हॉस्पिटल रांची में 29वां दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 

टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज एवं एसडीए हॉस्पिटल स्कूल आॅफ नर्सिंग में आज दीप प्रज्ज्वलन (लैंप लाइटिंग) और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक बीएससी नर्सिंग के 60 और जीएनएम के 20 छात्र छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी। मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के अलावा छात्रों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। 

समारोह की मुख्य अतिथि बीना कुमारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट रिम्स रांची, कॉलेज के एक्सक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ अनिल कुमार चिल्लीमुंथा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, एसडीए हॉस्पिटल डॉ रीता अर्नेस्ट, जेनरल वाइस प्रेसिडेंट एसडीडी नायडू, वाइस प्रेसिडेंट अकादमिक अफेयर्स सुनील कुमार, वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस बॉबी जेम्स, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट फाइनेंस दीपक कसारे, रजिस्ट्रार अजीत बाजराय, एडमिनिस्ट्रेटर हस्पताल विजय राज,  डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ शुभाकर प्रसाद, कॉलेज प्रिंसिपल एंजेलिन रेचल, स्कूल आॅफ नर्सिंग की प्रिंसिपल सुनीता हंसदा, प्रबीर पोद्दार, पास्टर बागे, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट इमानुएल लकड़ा, नमिता गुड़िया, मरीन ग्लैडिन सुरीन, रचेल, प्रेमशिला बाड़ा, सुशील दास कुजूर, हन्ना एलिजाबेथ कुजूर, ओलिव कुजूर, कैरोलिन मरांडी, सोनाली कुजूर, ज्योति कच्छप, नमिता टोप्पो, नेवलिन डांग, संध्या लेनिन, कीर्ति कुंकल, निकोला, मेलिससा कुजूर, दिलीप कुमार, डायना, प्रीति भेंगरा, विशाल जीत, नम्रता सोय व अन्य लेक्चरर्स उपस्थित थे। 

बीएससी नर्सिंग के छात्रों का प्रस्तुतीकरण कॉलेज प्रिंसिपल एंजिलिन रचेलऔर जीएनएम के छात्रों का प्रस्तुतीकरण सुनीता हंसदा ने किया। कार्यक्रम में सुनीता सुरीन ने फ्लोरेंस नाइटेंगल का किरदार निभाया और छात्रों की अगुवाई की। फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ हन्ना एलिजाबेथ कुजूर ने छात्र-छात्राओं को दिलायी। 

मुख्य अतिथि बीना कुमारी ने कहा कि सबसे पहले मैं इस शुभ अवसर के लिए मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रबंधन को धन्यवाद् देना चाहती हूं। मेटास कॉलेज में कार्यरत सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे छात्र-छात्राओं, आप सभी को आज के इस समारोह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

आज मैं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं से कहना चाहती हूं कि यह समारोह आपके जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण समारोह है क्योंकि आज के इस दिन में आप नर्सिंग के इस महान प्रोफेशन में अपना पहला दृढ़ संकल्प लेने वाले हैं। आज आप जो दीप प्रज्वलित करेंगे वह आपके द्वारा बीमार एवं घायल व्यक्तियों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित होने के दृढ़ निर्णय का प्रतीक होगा। दीप की यह रोशनी आपके बीच ज्ञान, कौशल और नर्सिंग भावना के हस्तांतरण का प्रतीक है, आज आप सब यह घोषणा करते हैं कि आप अपना जीवन मानवता की सेवा के लिए संपूर्ण रूप से समर्पित कर रहे हैं। 

नर्सिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेशा है क्योंकि हम नर्सों के पास हमारे मरीज एवं उनके परिजनों के लिए दिल,दिमाग,आत्मा और शरीर को ठीक करने का ईश्वरीय अवसर प्राप्त होता है। मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की सेवा भावना मानवता से हमें जोड़ने वाली सबसे मजबूत कड़ी होती है,  आपके देखभाल एवं सेवा के बाद मरीज को घर जाते वक्त जो खुशी होती है वह आप सब खुद ही महसूस करने वाले हैं, अंत में मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि आप सभी भाग्यशाली हैं जो ईश्वर ने आपको नर्सिंग जैसे नेक एवं महान कार्य के लिए चुना है। आप सभी को आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन डॉ शुभाकर प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse