एबीएन सेंट्रल डेस्क। पांच देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र पेश किये। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कंबोडिया, मालदीव, सोमालिया, क्यूबा और नेपाल के राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति को सौंपे।
परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में कंबोडिया की राजदूत रथ मैनी, मालदीव की उच्चायुक्त सुश्री ऐशथ अजीमा, सोमालिया के राजदूत डॉ अब्दुल्लाही मोहम्मद ओडोवा, क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा और नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse