एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही लिखा कि पीबी एरिया 7 अंतर्गत गोपालीचल 17 नंबर में चल रहे जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी से बड़े पैमाने पर हो रही कोयला का अवैध तस्करी और कंपनी के साइड इंचार्ज और कोयला माफिया मुकेश सिंह रात में खुलेआम करवा रहे कोयला का अवैध तस्करी प्रतिदिन रात्रि में 5-6 ट्रक कोयला मंडियों में भेजा जा रहा है।
फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बगल में सीआईएफ कैंप रहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। सिर्फ दिखावे के लिए सीआईएफ रहते हैं और सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। कोयला की तस्करी में सीआईएफ की भी मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुटकी थाना प्रभारी को गुमराह करके मुकेश सिंह कोयला की तस्करी करवा रहे हैं।
जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो ऐसे ही कोयला की चोरी होती रहेगी। बीसीसीएल और राज्यस्व का नुकसान होता रहेगा। पत्र के जरिये उन्होंने पीएम से अनुरोध किया है कि संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse