टीम एबीएन, रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने 15 फरवरी को अनगड़ा प्रखंड के गौतमधारा जलप्रताप में आयोजित घूरती टुसू मेला एवं घूरती सतीघाट टुसू मेला में शामिल हुए। गौतमधारा जलप्रपात टुसू मेला में संबोधन करते हुए कहा कि झारखंड की खूबसूरत वादियों के बीच मौजूद है।
जोन्हा को प्रकृति की असीम कृपा मिली है। यहां मौजूद हरियाली, घने जंगल, मनमोहक वादियां, खूबसूरत झरने संपूर्ण देश के लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां आने वाले लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। घूरती सतीघाट टुसू मेला को संबोधित करते हुए कहा कि राढू नदी, कांची नदी और स्वर्णरेखा नदी त्रिसंगम सतीघाट प्रयागराज महाकुंभ जैसा तीर्थ स्थल है।
सतीघाट पवित्र स्थल में प्रतिवर्ष हजारों लोग मकर स्नान के लिए आते हैं, यह स्थल झारखंड का धरोहर है। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रेहान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अनुज सिंह, खगेन, सुकदेव, हरेश के अलावा अन्य लोग भी अपना विचार रखे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse