टीम एबीएन, रांची । स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। दरअसल, इरफान अंसारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष राज्य में 6 नये मेडिकल कॉलेज और रांची में एम्स खोलने का प्रस्ताव रखेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान रांची में एम्स की स्थापना तथा जमशेदपुर, खूंटी, जामताड़ा, देवघर, धनबाद व गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव रखेंगे। साथ ही रिम्स व राज्य के अन्य मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए भी नड्डा से अनुरोध करेंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन नए मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मोड पर संचालित किये जाने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गयी है।
बताया जा रहा है कि इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए स्पेशल पैकेज की भी मांग करेंगे। इरफान अंसारी नड्डा के समक्ष यह राशि एडीबी प्रोजेक्ट के तहत ऋण के रूप में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखेंगे। रांची में मेडिको सिटी की स्थापना के लिए भी 3781 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse