जोगता क्षेत्र के सीजुआ श्याम बाजार में बड़े पैमाने पर हो रहा कोयला का अवैध कारोबार

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। बिहार जनता खान मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जोगता के सीजुआ क्षेत्र श्याम बाजार में बड़े पैमाने पर कमल कोयला का अवैध तस्करी कर रहा है। 

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जोगता क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ श्याम बाजार के पास कमल बड़े पैमाने पर कोयला का उत्खनन और अवैध मुहाने खोलकर अवैध उत्खनन कर रहा है। प्रत्येक दिन रात्रि में 5-6 ट्रक कोयला मंडियों में भेजा जाता है। कोयला तस्कर खुलेआम अवैध उत्खनन कर रहे हैं और कुछ भ्रष्ट सीआईएसएफ भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 

जोगता के ईमानदार थाना प्रभारी की छवि को भी कोयला तस्कर धूमिल कर रहे हैं। मैंने पहले भी शिकायत की थी कि कमल के नाम पर बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है और हमेशा ट्वीट के मध्यम से भी कार्रवाई की मांग करता आ रहा हूं। लेकिन फिर भी सीजुआ श्याम बाजार में कोयले का अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। कोयले की अवैध तस्करी धड़ल्ले से जारी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse