बुमराह टेस्ट और मंधाना वनडे में द बेस्ट...

 

बुमराह को टेस्ट तथा मंधाना को एकदिवसीय के लिए क्रिकेटर आफ द ईयर पुरस्कार 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला टीम सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को वर्ष 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को जारी क्रिकेटर आफ द ईयर की सूची में भारतीय पुरुष टीम के तेज गेंदबाज बुमराह को टेस्ट मैच में तथा स्मृति मंधाना को महिला एकदिसवसीय क्रिकेटर आफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है। 

बुमराह 2018 के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वर्ष 2018 में विराट कोहली टेस्ट क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गए थे। बुमराह ने इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse