वाइबीएन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

 

विद्यार्थी जीवन शिक्षा में विद्या का प्रवेश अपेक्षित है : रामनरेश प्रसाद 

टीम एबीएन, रांची। वाइबीएन पब्लिक स्कूल सेक्टर वन में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं उनकी टीम के सदस्य विनीता सिन्हा, निक्की शरण, रंजना सिंह, पुष्पा ओझा, सुनीता प्रसाद और साथ में मुख्य गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू के अतिथिगण उपस्थित रहे। 

इनमें अखिल विश्व गायत्री परिवार झारखंड प्रांत के मुख्य जोन प्रभारी रामनरेश प्रसाद,शक्तिपीठ सहायक लक्ष्मण मंडल, भाजपा की जिला मंत्री पूनम जायसवाल, विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव एवं प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ ने अपनी उपस्थिति से समारोह में गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे प्रधानाचार्या डॉ. चांदनी नाथ द्वारा संपन्न किया गया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने मार्च पास्ट कर अपनी अनुशासन और समर्पण की भावना का परिचय दिया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत से ओत-प्रोत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं झारखंडी लोकनृत्य शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीरामजी यादव ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि जिन बच्चों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, उनके लिए हमारे विद्यालय के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। 

साथ ही, श्रीरामनरेश प्रसाद ने अखिल विश्व गायत्री परिवार मिशन की युग निर्माण योजना योजना के उद्देश्य, गायत्री  महामंत्र की महिमा, महायज्ञ-परमार्थ, ऋषियों और संस्कारों की पुण्य परम्परा पर प्रकाश डाल कहा कि आज समय की मांग व पुकार के अनुसार  विद्यार्थी जीवन में शिक्षा में विद्या का प्रवेश अपेक्षित है। लक्ष्मण मंडल जी ने अपने आशीर्वचन में सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए उनके बेहतर जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों, ग्राउंड स्टाफ और बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बना। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse