टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा सेवा संस्था की मीरा अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। दोपहर 1 बजे भगवान श्री राज श्याम जी को केसरिया खीर का विधिवत भोग लगाया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। एवं पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि गणतंत्र दिवस मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा सेवा धाम में बने भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर मे लगभग 15 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, किजोरी मल जाजोदिया, भगवती प्रसाद जाजोदिया, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, धीरज गुप्ता, चंद्रदीप साहू, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार, महेश वर्मा, विद्या देवी अग्रवाल, शोभा जालान, अनुराधा सर्राफ, रश्मि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रात: 9 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी अरविंद पांडे ने श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के सभी लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्णा प्रणाम सेवा धाम ट्रस्ट प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse