एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि शिक्षा के मंदिर से कुछ दूरी पर अवैध डिपो चल रहा है। कतरास क्षेत्र अंतर्गत फुलवार में अवैध कोयले का भंडारण किया जा रहा है।
बता दें कि कतरास क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी में बने सुरंग से कोयला चोरी कर मोटरसाइकिल व साइकिल से कोयले को फुलवार स्थित बंद भट्टे में कोयले भंडारण स्थल में पहुंचाया जाता है। जिसके बाद कोयले को ट्रक में लोड कर निरसा व गोबिंदपुर भट्ठा में खपाया जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यह धंधा कई माह से बदस्तूर चल रहा है, जिससे थाना प्रभारी की भी छवि भी कोयला माफिया धूमिल कर रहे हैं। जबकि सूत्रों से जानकारी के अनुसार वहां चल रहे अवैध भट्टा का भंडारण अंशुमान और शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे राम रूपी चट्टान की देखरेख में चल रहा है।
दिन के उजाले और रात के अंधेरे में रोजाना 4 से 5 ट्रक को भट्ठे में भेजकर खपाया जा रहा है। जिसके कारण राजस्व एवं जीएसटी की भी चोरी हो रही है। थोड़ी ही दूर पर होली मदर स्कूल भी है, जहां पर अवैध धंधा चल रहा है। उन्होंने अपने स्तर से निष्पक्ष जांच कर कोयला माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse