टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं। योजना के तहत हर महीने 2500 की राशि मिलने पर महिलाओं में खुशी की लहर है। वहीं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है।
दरअसल, सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि योजना का लाभ उठाने वाली हर महिला को न केवल अपना आधार उपलब्ध कराना होगा। बल्कि आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। ऐसी महिलाएं जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें पहले आधार पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा।
इसके साथ ही अगर किसी महिला को आधार नहीं मिला है, तो उसे 10 निर्धारित पहचान पत्रों में से किसी एक को पेश करना होगा। इसके अलावा अगर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होता है, तो आइरिस स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी वैकल्पिक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि महिला को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse