टीम एबीएन, सामलोंग/ रांची। आज संपूर्ण भारत में 76वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सामलोंग में स्थित कारमेल विद्यालय में तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद आज कारमेल विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जहां उन्होंने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित शिक्षकवृंद एवं छात्राओं के साथ राष्टीय ध्वज फहराया। इस उपलक्ष्य पर छात्राओं ने उत्तम परेड कर देश का सम्मान बढ़ाया।
महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रशंसा एवं सराहना करते हुए कहा कि हमें भी स्वतंत्रता सेनानियों के समान कर्मठ एवं देश भक्त बनना है। गणतंत्र राज्य हम प्रत्येक व्यक्ति की है और इसकी गरिमा एवं अखंडता को बढ़ावा देना हम प्रत्येक का कर्त्तव्य है। साथ ही उन्होंने संविधान का उद्देश्य तथा मर्म समझाया। विद्यालय के छात्राओं ने जोश भरे भाषण, भारत की संस्कृति का मंचन, देश भक्त गीत एवं कविताएं प्रस्तुत की।
छात्राओं के उत्साह तथा उमंग से महाधर्माध्यक्ष काफ़ी प्रसन्नचित हुए एवं उनके प्रस्तुति और प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना भी की। शिक्षकों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों को बच्चों में देशभक्ति जागृत करने, अच्छे एवं कर्तव्यपरायण नागरिक बनाने और नेशन बिल्डिंग में उनके अमूल्य योगदान की प्रशंसा की साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।
कारमेल विद्यालय प्रांगण में आयोजित भारत का महापर्व मनाने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, कारमेल विद्यालय की प्रधानाध्यापक सिo अनीता रॉबर्ट, विद्यालय की सचिव सिo जीना, सिo सृष्टि, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज, कारमेल विद्यालय के शिक्षकवृंद, सहायक कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse