टीम एबीएन, रांची। आज पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। वहीं, इस मौके पर गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया।
उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसे संथाल परगना की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वीर सपूतों की बलिदानी भूमि से मैं, समस्त झारखंड वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आप सब का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।
वहीं, राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व उन्होंने सशस्त्र बलों का निरीक्षण किया। सशस्त्र बलों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गयी।
26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान ने देश स्वशासित, समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का रूप दिया था। यही वजह है कि हर साल के पहले महीने की 26 तारीख को पूरा देश, गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है। ऐसे में इन्हें भूलने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। हर भारतीय इन दिनों पर उन वीरों को याद करके नमन करता है। जिनकी वजह से हम आज भी एक लोकतंत्र है और देश संविधान से चल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse