नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर,काँके का 35वीं वार्षिकोत्सव संपन्न

 

  • प्रेस विज्ञप्ति
    ========
    नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर,काँके का 35वीं वार्षिकोत्सव संपन्न।
    ============
    सकारात्मक विचार से ही मिलती है सफलता~ मुकेश कुमार वर्मा
    ========
    लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प अटल हो तो स्वत: हट जाती है बाधाऐं ~ शिल्पा कुमारी
    ============
    25 जनवरी 2025, राँची : नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर,काँके, रांची का 35वीं वार्षिकोत्सव आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक,बोड़ेया शाखा प्रबंधक शिल्पा कुमारी व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किये।
         इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश कुमार वर्मा ने कहा सकारात्मक विचार से ही सफलता मिलती है। सकारात्मक विचार के कारण ही भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक विलक्षण व्यक्तित्व के रूप में अमर हैं। उनका जीवन हम जनमानस के लिए प्रेरणा, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने न केवल अपने विचारों से स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा दी, बल्कि अपने नेतृत्व और दूरदर्शिता से लाखों भारतीयों के मन में स्वाधीनता का सपना जीवंत किया। आज़ाद हिंद फौज का गठन और उसमें लाखों भारतीयों को शामिल करना उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उनके नारे "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" ने स्वाधीनता संग्राम में ऊर्जा भर दी थी और लाखों लोगों को प्रेरित की थी।उन्होंने कहा सरकार की योजना के तहत आज गरीब व प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षा-ऋण की व्यवस्था बैंक करती है, जिसका लाभ लेना चाहिए।
         विशिष्ट अतिथि शिल्पा कुमारी ने कहीं सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमें देश के प्रति समर्पण और स्वाधीनता के प्रति अटूट विश्वास की प्रेरणा देती है। उन्होंने हम भारतीयों को यह सिखाया कि जब लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प अटल हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
         प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व सॉल ओढ़ाकर किये। इस अवसर पर डॉ साहू ने कहा शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न है। शिक्षा रूपी रत्न को प्राप्त कर मानव जीवन  संसार के अन्य लाखों किस्म के जीवों से श्रेष्ठ बन जाता है।
    *कार्यक्रम में*
    ?मैट्रिक 2024 के टॉपर शबाना परवीन (अंक 93%) को मोमेंटो एवं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 89 विद्यार्थियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
    ? 2025 के मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
    ? विज्ञान के छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शन कर विज्ञान के महत्व को बताया।
    ?बच्चों के द्वारा देश भक्ति गीत, भक्ति गीत, लोक नृत्य, नाटक सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
    ?मुख्य अतिथि द्वारा आम का वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा पर लोगों को जागरूक की।
          कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा उत्थान समिति के सदस्य रामलाल महतो, गोल्डन पब्लिक स्कूल करगे के प्रधानाचार्य रामजी साहू, के०सी०वर्ल्ड स्कूल बड़ागाँई के निदेशक अमित कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता महेश साहू, संजीव कुमार केसरी, धीरज कुमार सोनी सहित,बच्चों के अभिभावकगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।
    भवदीय


    उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के 
    7033541040

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse