एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मतदाता शपथ दिलाई गई। प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने सभी अधिकारियों- कर्मियों को मतदाता के रूप मेंं सभी निर्वाचनों मेंं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व से अवगत कराने हेतु निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु प्रतिज्ञा का प्रेषण किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम निर्धारित किया गया है।
हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शपथ के मौके पर आयुक्त बाल किशुन मुंडा के अलावा उनके सचिव बिजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय, डीआईजी कार्यालय आदि कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse