टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अच्छी तैयारी की है। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर 25 जनवरी की शाम वो दुमका पहुंचेंगे और उसी शाम वे दुमका के मयूराक्षी नदी पर अवस्थित मसानजोर डैम के समीप वन विभाग द्वारा बनाये गये गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे।
दूसरे दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहरायेंगे। इस अवसर पर आयोजित परेड में 14 प्लाटून भाग लेंगे। जिसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), आईआरबी के साथ प्रमंडल के सभी जिलों के पुलिस बल के अलावा एनसीसी कैडट शामिल होंगे।
परेड को प्रशिक्षु आईपीएस डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी कमांड करेंगे। सेकेंड इन कमांड में प्रशिक्षु डीएसपी आकाश भारद्वाज होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बनाई गई झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse