लोहरदगा : डॉ ओमप्रकाश दुबे को किया गया सम्मानित

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा हिंडालको में कार्यरत डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे को बेसल इंसुलिन थेरेपी के क्लीनिकल कौशल संवर्धन कार्यक्रम जो 26 मई एवं 2, 9, 16, 23 जून 2024 में आयोजित पांचों मॉडयुल्स में सक्रिय रूप से भाग लिये थे। 

संस्था मेडिकल कॉन्सेप्ट इन हिंदी ने आज हिंडाल्को अस्पताल में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के निजी सहायक (पीए) एवं लोहरदगा सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी के हाथों डॉक्टर ओमप्रकाश दुबे को प्रशस्ति पर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। 

मौके पर आलोक कुमार साहू ने कहा कि डॉक्टर दुबे काफी वर्षों से हिंडाल्को में कर रहे थे। वह लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। सम्मान पाने के लिए डॉक्टर दुबे को श्री साहु ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse