टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। लोयाबाद अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने पत्रकार निकेश पांडे पर हुए हमले और किडनैपिंग के प्रयास की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए इसे शर्मनाक करार दिया।
रत्नेश ने कहा कि अवैध कोयला कारोबारियों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कारोबारी पहले पुलिस पर पत्थरबाजी कर उन्हें घायल करते हैं और अब पत्रकारों पर हमला करने और किडनैपिंग का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और धनबाद जिला प्रशासन से मांग की है कि बढ़ते अपराध और कोयला माफियाओं पर तुरंत अंकुश लगाने की करें। उन्होंने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हम हर स्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े हैं और उनके द्वारा लिये गये किसी भी निर्णय में हमारा सहयोग रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse