गणतंत्र दिवस पर पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक

 

  • गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में झारखंड की झांकी का भी किया गया चयन
  • 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी
  • झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि की झलक

टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।

झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारी

झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जायेगा। इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse