फादर फेबियन कुन्नापल्ली को दी गयी श्रद्धापूर्ण अंतिम विदाई

 

टीम एबीएन, बनहोरा/ रांची। टीओआर धर्मसमाज के पुरोहित फादर फेबियन कुन्नापल्ली का देहांत 83 वर्ष की उम्र में 20 जनवरी को कॉन्स्टेंट लिवन्स हॉपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर में हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आज संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में फादर फेबियन कुन्नापल्ली के पार्थिव शरीर रखकर मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उनके देहांत पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने शोक व्यक्त किया और दफन धर्मविधि संपन्न की।  

ज्ञात हो कि फादर फेबियन कुन्नापल्ली को श्वास लेने की तकलीफ के कारण रांची के सेंटीविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें कॉन्स्टेंट लिवन्स हॉपस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मांडर ले जाया गया, जहां उनका देहांत 83 वर्ष की आयु में सोमवार जनवरी 20, 2025 को हो गया। रांची टीओआर के प्रोविंशियल फादर मनोज वेंगतानम ने सभी का स्वागत किया और शोक सभा में शामिल होने के लिए धन्यवाद का शब्द प्रकट किया। 

फादर फेबियन के आदर एवं उनके आत्मशांति के लिए संत फ्रांसिस चर्च बनहोरा में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद द्वारा मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया। उन्होंने दफन मिस्सा बलिदान के दौरान अपने धर्मोपदेश में कहा कि मृत्यु ने फादर फेबियन को  हमसे दूर नहीं किया है क्योंकि मृत्यु सबकुछ का अंत नहीं है। 

हम इस विश्वास एवं आशा के साथ अपना जीवन जीते हैं कि हम पुन: उनके साथ मिलन करेंगे। उन्होंने फादर फेबियन कुन्नापल्ली के साथ उनके निजी स्मरणीय संबंध को साझा किया एवं मिशन कार्य में उनके योगदान तथा भूमिका की सराहना करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। महाधर्माध्यक्ष ने सभी शोकित परिवार के सदस्यों एवं सभी को सांत्वना भी दिया। तत्पश्चात उनके दफन की धर्मविधि संपन्न की गयी। 

फादर फेबियन कुन्नापल्ली की शोक सभा एवं दफन धर्मविधि में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, रांची टीओआर के प्रोविंशियल फादर मनोज वेंगतानम, भागलपुर के प्रोविंशियल फादर थॉमस चुट्टुकुलम, सिस्टर लूसी, संत अल्बर्ट कॉलेज रांची के निर्देशक फादर अजय खलखो, आईपीएस रजनी, विकार प्रोविंशियल फादर एंथोनी हेमरोम, फादर फेबियन के रिश्तेदार और करीबी, धर्मबहनें एवं ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse