श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विशेष पूजा आरती, हुआ श्रृंगार भजन कीर्तन

 

अयोध्या का श्री राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक : डूंगरमल अग्रवाल

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिकोत्सव पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर मे विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, भोग, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक मनीष सोनी, सज्जन पाड़िया एवं निर्मल जालान ने श्री राम, हनुमान,राधा कृष्ण पर आधारित गाये हुए कई सुमधुर मनमोहक भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। 

पूरा दरबार जय श्री राम, जय श्री कृष्णा के नारों से गुंजायमान हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती की। भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शीश महल में विराजमान भगवान श्री राधा कृष्ण, श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ, भगवान का वस्त्र, मोर मुकुट मुरली की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान से विधिवत किया जा रहा है। 

मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे पूरे श्रद्धा भाव के साथ भक्त जनों को पूजा अर्चना कराकर प्रसाद बांटें। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा की अयोध्या का राम मंदिर भारतीय इतिहास के गौरव का प्रतीक है यह मंदिर केवल राम की जन्मस्थली ही नहीं बल्कि हमारी अस्मिता धैर्य की पहचान है। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद निर्मित राम मंदिर एकता और शांति का संदेश देता है। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ, सज्जन पाडिया, विशाल जालान, शिवभगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse