टीम एबीएन, रांची। राजधानी के बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेल कर एक युवक ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामले को लेकर महिला डॉक्टर ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक ने रांची की एक महिला डॉक्टर से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। आरोपी से महिला डॉक्टर का संपर्क मैरेज साइट के जरिये हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को आनलाइन में ही पसंद किया। जिसके बाद दोनों आगे चल कर शादी करने वाले थे।
मैरेज साइट के जरिये ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी किया और फिर दोनों में बातचीत भी होने लगी। इसी बीच आरोपी ने महिला डॉक्टर को बताया की उसे बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है। आरोपी ने महिला डॉक्टर को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसे अपने झांसे में लेकर अपने खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये।
महिला डॉक्टर से आरोपी के द्वारा जब 12 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिये गये, उसके बाद उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। वह लगातार महिला डॉक्टर से कन्नी काटने लगा। महिला डॉक्टर ने जब उससे अपने पैसे वापस मांगे तब आरोपी ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया।
ठगे जाने का अहसास होने पर महिला डॉक्टर बुधवार को सबसे पहले पुलिस जन शिकायत में पहुंची, जहां रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रांची एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक के खाते को फ्रीज करवाने का भी निर्देश दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse