गिरिडीह : सीओ की गाड़ी को लगा धक्का, सहमे लोग

 

गिरिडीह में अंचलाधिकारी की गाड़ी को सफारी कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, मंजर देख कांपे लोग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में आज यानी बुधवार को गांडेय के अंचलाधिकारी की गाड़ी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस घटना में 4 लोग घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह इलाके की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरे और सफारी कार पलट गयी। वहां मौजूद लोग भी इतनी भीषण टक्कर को देख के कांप गये। 

बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी मो हुसैन की गांड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय अंचलाधिकारी गाड़ी में नहीं थे। ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। 

इस घटना में अंचलाधिकारी के ड्राइवर और गार्ड के अलावा सफारी कार मे बैठे दो लोग घायल हो गये।  वहीं, सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse