टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची से महाकुंभ जाने के लिए आज से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर दी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रक्षा राज्य मंत्री ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद वे मां गंगा से राज्य के विकास के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के और अधिक शक्तिशाली और दीर्घायु होने का आशीर्वाद मांगें।
रक्षा राज्य मंत्री ने महाकुंभ के सुखद संयोग और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की भी सराहना की। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने उनसे झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगने का भी आग्रह किया।
प्रयागराज में 28 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ में रांची से जाने वाली सभी ट्रेनों में नो रूम होने के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने रांची से 10 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत आज टूंडला एक्सप्रेस को रांची होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse