झारखण्ड : ठंड से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं

 

  • झारखंडवासियों को अगले चार दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के ज्यादातर जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा।

राज्य भर में अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.2 ℃ अधिक रहा। इसी तरह रांची का अधिकतम तापमान 25℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8℃ अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.8℃ अधिक जाकर 28℃ रिकॉर्ड हुआ। 

धनबाद का अधिकतम तापमान 26 ℃ और बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य अधिकतम तापमान से क्रमश 0.4℃ और 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इस दौरान राज्य में सबसे कम तापमान 5.7℃ गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुमला के बाद राज्य का सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया। नामकुम में 6.3℃ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चतरा जिले में न्यूनतम तापमान 6.9 ℃ रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.6 ℃ और रांची से सटे रामगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 9.8℃ रिकॉर्ड हुआ।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। वहीं, अगले 04 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।

  • 19 जनवरी 2025 : इस दिन राज्य में कुछ जगहों पर सुबह की शुरुआत कोहरे से होग। हालांकि इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा। इस दौरान तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।
  • 20 जनवरी 2025 : सोमवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे या धुंध बनने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।
  • 21 से 24 जनवरी 2025 : 21 से 24 जनवरी तक सुबह की शुरुआत हल्के दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी। इसके बाद आसमान में अंशिक बादल छाने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse