बसंत झा बने पत्रकारिता विभाग, रांची विवि के डायरेक्टर

 

टीम एबीएन, रांची। बसंत कुमार झा ने रांची विश्वविद्यालय के स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक का प्रभार संभाला। शनिवार को उनके पद संभालने पर विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो सहित पत्रकारिता विभाग के सभी सहयोगियों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

शनिवार को इस अवसर पर श्री झा ने उपस्थित सहयोगियों से परिचय प्राप्त की और विभाग के क्रियाकलाप की जानकारी हासिल की। पत्रकारिता विभाग के सभी कक्षा, लाइब्रेरी सहित  सभागार और स्टूडिया का  भ्रमण किया। 

श्री झा पत्रकारिता और शैक्षणिक गतिविधियों से जुडे रहे हैं। कई राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं चैनलों में भी शीर्ष पदों पर सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पत्रकारिता विभाग के  पूर्णेंदू शेखर तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप मिश्र, एन के मुरलीधर, निरंजन कुमार, डहरू टोप्पो, रेखा बाखला, मनोज बाखला तथा अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse