टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय में शनिवार को मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। इस क्लास में वरिष्ठ पत्रकार, मोटिवेटर सह करियर काउंसलर एन के मुरलीधर ने छात्रों को पत्रकारिता की पढ़ाई और इससे संबंधित कैरियर के बारे में बताया। साथ ही बदलते दौर में अपनी पत्रकारिता को निखारने के टिप्स भी दिये।
एन के मुरलीधर ने कहा कि आज फिनांस और पर्यावरण जैसे विषयों पर गहनता से लिखने पढ़ने वालों की कमी है। इन विषयों में अपनी पकड़ बनाकर युवा अच्छी पत्रकारिता कर सकते हैं। साथ ही एक अच्छी आजीविका भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप हमेशा पढ़ने और लिखने की आदत डालें। यह आप छात्रों के लिए आवश्यक है। देश दुनिया की खबरों से रू-ब-रू होते रहना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही उन्होंने अच्छी रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक जानकारियां भी दीं।
अपनी जानकारी हर दिन बढ़ाये और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें। विभिन्न कंपनियों में पीआर विभाग में भी संभावना है उसकी तैयारी करें। इसके अतिरिक्त छात्रों ने एन के मुरलीधर से कैरियर तथा पत्रकारिता से संबंधित बहुत सारे सवाल भी पूछे। इस अवसर पर विभागीय शिक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता विभाग अनुभवी लोगों को बुलाकर उनके अनुभव से छात्रों को रूबरु कराया जाता है। छात्र सीधे संवाद से अनुभव प्राप्त करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse