बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई एमबीए और आनलाइन एमबीए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

 

टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान ने सेमेस्टर 2025-26 के लिए नियमित एमबीए और आॅनलाइन एमबीए एडमिशन की घोषणा कर दी है। आनलाइन आवेदन पोर्टल 15 जनवरी से 8 मार्च तक खुला रहेगा। एडमिशन से संबंधित जानकारी बी आई टी के आफिशियल वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है www.bitmesra.ac.in।

बी आई टी मेसरा का प्रतिष्ठित एमबीए कार्यक्रम नियमित और आनलाइन दोनों मोड में कई कैंपस पर उपलब्ध है। नियमित एमबीए प्रोग्राम निम्नलिखित कैंपस जैसे की बी आई टी मेसरा के  मुख्य कैंपस, बी आई टी मेसरा लालपुर यूनिट और नोएडा और पटना के आफ कैंपस में उपलब्ध है।   
नियमित एमबीए और आनलाइन एमबीए कार्यक्रम में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

बी आई टी मेसरा का एमबीए प्रोग्राम छात्रों को बिजनेस सिद्धांतों, नेतृत्व कौशल, और रणनीतिक निर्णय लेने की गहरी समझ प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक अनुप्रयोगों के साथ एकीकृत करता है, ताकि छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके। यह प्रोग्राम फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, आपरेशंस, और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख बिजनेस डोमेन में विशेषज्ञता प्रदान करता है। 

छात्रों को अनुभवी फैकल्टी, इंडस्ट्री सहयोग, और अत्याधुनिक संसाधनों का लाभ मिलता है, जो एक समग्र शिक्षा अनुभव सुनिश्चित करते हैं। अकादमिक उत्कृष्टता और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग की मजबूत विरासत के साथ, बी आई टी  का एमबीए प्रोग्राम छात्रों को गतिशील कॉरपोरेट दुनिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse