अब झारखंड के ये जिले भी होंगे रेल सेवा से आच्छादित

 

झारखंड के इन जिलों में भी दौड़ेगी ट्रेन, सर्वे का काम पूरा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों के लिए खुशखबरी है। राज्य के चार और जिले- गुमला, खूंटी, सिमडेगा व चतरा आने वाले दिनों में देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जायेंगे। ये सभी जिले रांची रेल मंडल के अंतर्गत आयेंगे। गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिले को पहले से संचालित रांची-लोहरदगा रेल मार्ग में जोड़ने की योजना है। 

जबकि, चतरा को रांची-हजारीबाग रोड रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इस रिपोर्ट को झारखंड सरकार ने रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। 

वहां से स्वीकृति मिलने के बाद योजना डीपीआर बनाया जायेगा। जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट में लोहरदगा से गुमला 55 किलोमीटर, गुमला से सिमडेगा 43 किलोमीटर, हटिया से खूंटी 20 किलोमीटर और हजारीबाग से चतरा 42 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का काम होगा। 

जेआरआइडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त चारों जिलों के रेल नेटवर्क से जुड़ने पर ट्राइबल, नक्सल क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ होगा। लोगों को वर्तमान में एकमात्र आवागमन का जरिया सड़क मार्ग है। लोगों को फिलहाल यात्रा के लिए अधिक समय और अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी रेल कनेक्टिविटी बहुत लाभदायक होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse