टीम एबीएन, रांची। पांच दिवसीय Level-02 क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो उद्यमिता और व्यवसाय विकास पर केंद्रित है का आज सफलतापूर्वक चौथ दिन का समापन एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन सिद्धो कान्हू कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED), झारखंड, रांची और ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS), रांची द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है । इस कार्यक्रम में रामगढ जिले के विभ्भिन लैंप/पैक्स के प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान, एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण में खूंटी जिला के अलग-अलग तरह के आदर्श कृषि परियोजनाएँ, वृक्षारोपण नर्सरी, किसान समहू द्वारा संचालित रागी उत्पादन एवं प्रसंस्करण इकाई और जलटंडा वाटरशेड पार्क।
इस भ्रमण में प्रतिभागियों को ड्रैगन फ्रूट, कैक्टस, लाह खेती, स्ट्रॉबेरी की खेती और पौधे की ग्राफ्टिंग तकनीक जैसे विभिन्न कृषि गतिविधियों की जानकारी दी गई। यह व्यावहारिक अनुभव प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरणादायक रहा।
XISS के उद्यमिता विभाग के आरिफ हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन में कार्यक्रम के एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण को लाभदायक और सफल बनाने के लिए उन्होंने SIDHKOFED के सचिव राकेश कुमार सिंह, OSD संजीत कुमार, एवं सभी परियोजनाओं के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse