एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। 19 फरवरी से होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति से जो टीम घोषित की है उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी जगह दी गयी है।
बुमराह को भले ही टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जायेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जायेगा।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse