झारखंड : युवा समागम में दिखी विविधता में एकता की झलक

 

  • भारत पूरे विश्व में विविधता में एकता का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण, युवा संगम कार्यक्रम में बोले राज्यपाल गंगवार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को उत्तराखंड से युवा संगम कार्यक्रम के तहत झारखंड की यात्रा पर आए युवाओं के साथ राज भवन में संवाद करते हुए कहा कि भारत पूरे विश्व में विविधता में एकता का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। 

राज्यपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल को प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से एकता और सछ्वाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी संस्कृति, आर्थिक समृद्धि और नवाचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। 

राज्यपाल ने झारखंड और उत्तराखंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों का गठन वर्ष 2000 में हुआ था और लोकसभा सदस्य के रूप में इनके गठन के पक्ष में उन्होंने अपना मत दिया था। उत्तराखंड, जिसे देवभूमि कहा जाता है, अपने पवित्र तीर्थस्थलों और हिमालय की छटा के लिए प्रसिद्ध है। 

वहीं, झारखंड अपनी खनिज संपदा, सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं, विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वैद्यनाथ समेत कई मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse