एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली/ रांची। झारखंड कृषि प्रधान राज्य है। इस वर्ष कृषक आधारित पर्व टुसू संपूर्ण राज्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गुरुवार को सिल्ली प्रखंड कोचों पंचायत में टुसू पर्व मनाया गया। प्रत्येक वर्ष कि भांति आज 16 जनवरी को भव्य टुसू मेला का आयोजन किया। मेले में भारी उत्साह और क्षेत्रीय रीति रिवाज का झलक देखने को मिला।
मेला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मेला में अतिथि के रूप में जे एल के एम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो पहुंच कर आनंद लिया। श्री महतो ने टुसू परब की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हरिहर मेला झारखंड का प्रसिद्ध पौराणिक मेला है। सदियों से यह मेला आस्था का केंद्र रहा है। राज्य सरकार को इस हरिहर मेले को वृहद स्तर पर प्रमोट करना चाहिए।
मौके पर सिल्ली विधायक अमित महतो, जिला परिषद वीणा देवी, लक्ष्मी देवी आदि विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे। मेला को सफल बनाने में हरिहर मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार और सचिव जगतपाल महतो आदि सदस्यों का अहम योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse