पीएम को पत्र लिख मुन्ना चौहान को न्याय दिलाने की मांग

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में दुर्घटना में मुन्ना चौहान की मौत की जांच कर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

पत्र में उन्होंने कहा है कि दिनांक 05-01-2025 को कनकनी कोलियरी में संचालित हिल टॉप हाई राइज आउटसोर्सिंग कंपनी में मुन्ना चौहान की मृत्यु आग से झुलसने के कारण हो गयी थी। इस घटना के लिए कंपनी के महाप्रबंधक अंजय सिंह और कोशल पांडे पूरी तरह जिम्मेदार हैं। जिस स्थान पर पीसी आपरेटर मुन्ना चौहान की मौत हुई, वह क्षेत्र असुरक्षित था। इसके बावजूद इन अधिकारियों ने जानबूझकर मुन्ना से जबरन उस जगह काम कराया।

मजदूर हमेशा उस स्थान पर काम करने से मना करते थे, लेकिन महाप्रबंधक और कोशल पांडे दबाव डालते थे। वे मजदूरों को धमकी देते थे कि अगर काम नहीं करोगे तो घर चले जाओ और तुम्हारी हाजरी बंद कर दी जायेगी। लाचार और बेबश और लाचार होकर मुन्ना चौहान उस स्थान पर काम करते थे। इन अधिकारियों ने अपनी दबंगई के बल पर मजदूरों में इतना आतंक फैला रहे था कि कोई भी मजदूर अपनी नौकरी खोने के डर से कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाता था। 

लेकिन मुन्ना चौहान की मृत्यु के बाद मजदूरों की आंखें खुल गयी हैं। अब मजदूरों ने एकजुट होकर कंपनी में हो रहे गलत कामों का विरोध करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले मजदूरों ने सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर माइन में चल रही गाड़ियों ओर पीसी मशीन के फिटनेस और इंश्योरेंस फैल बताया जा रहा था।

इसलिए सभी मजदूरों ने शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। रत्नेश ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि मुन्ना चौहान की मौत के लिए दोषी अधिकारी कोशल पांडे और महाप्रबंधक अंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse