एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा केंद्रीय बजट 1 फरवरी, 2025 को पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सुबह 11 बजे से वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करना शुरू करेंगी।
सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी की सरकार किसानों की आय बढ़ाने में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि बीते सालों की तरह इस साल भी किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किये जा सकते हैं। सरकार का पूरा फोकस किसानों की आय बढ़ाने पर है। आइये जानते हैं कि इस बजट में किसानों के लिए कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए किसान के्रडिट कार्ड (केसीसी) की लिमिट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं। सरकार, केसीसी के मौजूदा 3 लाख रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर सकती है। इससे किसानों को काफी फायदा होने की उम्मीद है। केसीसी की लिमिट बढ़ाए जाने से किसान अपनी कमाई बढ़ाने के लिए ज्यादा निवेश कर सकेंगे।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार एग्री इनपुट्स पर वसूले जाने वाले जीएसटी में कटौती कर सकती है। अलग-अलग फसलों की खेती में इस्तेमाल होने वाले बीज और खाद पर अलग-अलग दरों से जीएसटी वसूला जाता है। किसानों की कमाई बढ़ाने की कोशिशों के तहत सरकार इन पर वसूले जाने वाले जीएसटी घटा सकती है।
सरकार ने पिछले बजट में खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं के लिए 65,529 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। हालांकि इस बजट में सरकार कृषि योजनाओं के लिए किये जाने वाले आवंटन में 5 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse