झारखंड : बर्फीली हवाएं अभी और गिरायेंगी पारा

 

कंपकंपा रही ठंड के बीच आइएमडी की एक और नयी चेतावनी 

टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी प्रदेशों से आ रही बर्फीली हवाओं से झारखंड में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वहीं तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 

इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। आज खासतौर पर गढ़वा, साहिबगंज, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, चतरा, हजारीबाग व पलामू यहां पर सुबह में जबरदस्त घना कोहरा देखा जायेगा। कोहरा छंटने के बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही रांची और आसपास के इलाकों का तापमान 12 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 

हजारीबाग रहा सबसे ठंडा 

पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान हजारीबाग में 7.7 रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 27.4 रिकॉर्ड किया गया। गुमला में 7.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा, जमशेदपुर में तापमान 12.6 दर्ज किया गया। जबकि डाल्टनगंज में 12 दर्ज तो खूंटी में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse