गिरिडीह : दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत

 

अज्ञात वाहन ने वैन को मारी जबरदस्त टक्कर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। 

मेले से आइसक्रीम बेचकर जा रहे थे घर 

घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर चैनपुर की है। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय देवचंद साव, 16 वर्षीय थानू कुमार तथा 38 वर्षीय घनश्याम साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक बुधवार देर रात 1 बजे मेले में आइसक्रीम बेच कर वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे भी उड़ गये। 

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर इस हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse