जीवन में फलदायी होना ईश्वर की योजना : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

 

टीम एबीएन, चान्हो/ रांची। प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की 02 बहनों ने 50 वर्षीय स्वर्ण जंयती एवं 06 धर्मबहनों ने 25 वर्षीय चांदी जयंती चान्हों पल्ली परिसर में मनाया। इस जुबिली अवसर पर रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद उपस्थित रहे एवं उनके लिए धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

आज प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की सिस्टर एलिजा केरकेट्टा एवं सिस्टर सुधा खलखो ने 50वर्षीय स्वर्ण जंयती, सिस्टर अंकिता कुल्लू, सिस्टर इशिता कुल्लू, सिस्टर जेन सोरेंग, सिस्टर विवेका डुंगडुंग, सिस्टर नीता होंबो तथा सिस्टर स्नेहा चेम्पलाईल ने 25वर्षीय चांदी जयंती मनायी। इस खास मौके पर रांची महाधर्मप्रांत  के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने धन्यवादी मिस्सा बलिदान चढ़ाया। 

उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि फलदायी होना ईश्वरीय योजना है। हमारे कमजोर और कम क्षमता के बावजूद ईश्वर हमारे द्वारा महान कार्य करता है। इसीलिए ईश्वर को धन्यवाद देना वाजिब है। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने धर्मबहनों के जुबली के उपलक्ष्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। 

साथ ही आगे भी अच्छे एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें उनके स्वर्ण जंयती तथा चांदी जयंती के अवसर पर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। महाधर्माध्यक्ष ने जुबली मनाने वाली सभी धर्मबहनों के साथ जुबली का केक भी काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डोरंडा के पल्ली पुरोहित फादर पीटर सांगा के मधुर गान प्रस्तुति ने सभी का मन मोहित किया।

प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की धर्मबहनों के जुबिली के अवसर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, चान्हो के पल्ली पुरोहित फादर अलबर्ट लकड़ा, फादर अनुज सोरेंग, फादर अशोक संडील, फादर अमित डुंगडुंग, अन्य पुरोहितगण, प्रेरितों की रानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिस्टर शोभिता टोपनो अनेक धर्मबहनें एवं जुबिली मानने वाले धर्मबहनों के रिश्तेदार, ब्लाइंड स्कूल के छात्रगण एवं कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse