आंजन महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन समेत सभी को साधुवाद : बाबा दिवाकर पाठक

 

दावा : प्रत्यक्ष और आनलाइन सवा पांच लाख लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया

तीन दिवसीय आयोजन में दो लाख लोग भंडारे में हुए शामिल

टीम एबीएन, लोहरदगा। युवा दिवस और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के पहले वर्षगांठ पर हनुमान जी की जन्म भूमि आंजन में अंजनी माता महोत्सव के अतिसफल आयोजन के लिए अंजनी धाम राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष बाबा दिवाकर पाठक ने तमाम लोगों के प्रति आभार जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, कीर्तन मंडलियों और भजन गायक -गायिका, मीडिया और जनप्रतिनिधियों के साथ आम हनुमान भक्तों का अपार सहयोग और समर्थन मिला। 

यही वजह है की आनलाइन समेत सवा पांच लाख लोगों ने देश भर में एक साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ। वही हनुमान भक्तों का शक्ति का संचय हुआ है। 

बाबा दिवाकर पाठक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर आंजन धाम को वैश्विक पहचान दिलाने और  जिलों में स्थित सभी धार्मिक और पौराणिक जगह का कॉरिडोर बने, देश दुनिया के लोग गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, टूरिज्म  के रूप में आयें। 

पूरे क्षेत्र का पर्यटन के माध्यम से सर्वांगीण विकास हो, इसी उद्देश्य को लेकर विगत तीन वर्षों से तीन दिवसीय माता अंजनी महोत्सव के तहत आंजन धाम कार्यक्रम आयोजित कर हनुमान भक्तों में भक्ति भाव और हर्षोल्लास का भाव उत्पन्न किया गया। इसमें झारखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड के कई जिलों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। 

इनमें सिर्फ हनुमान भक्त ही नजर आये, जाति नाम का कोई चीज नजर नहीं आया। समापन के दिन भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व सांसद समीर उरांव कई धर्मगुरु शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने अंजन धाम के समुचित विकास के लिए इसे वन विभाग से मुक्त करने की मांग की।

आंजन धाम  में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन, आंजन धाम में रुद्राभिषेक, मां अंजनी का भव्य पूजन, हनुमान जी का भव्य आरती, प्रत्यक्ष रूप से करीब 50000 से ऊपर और आनलाइन रूप से पांच लाख लोगों सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किये। तीनों दिन चले भंडारे में दो लाख भक्तजन में भंडारा महाप्रसाद ग्रहण किया।

आंजन धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर पाठक ने इस भव्य आयोजन के लिए क्षेत्र के सभी सनातनी धर्म के लोगों, प्रेस मीडिया, जिला प्रशासन को बधाई दी है। 144 वर्ष के इस महाकुंभ का मकर संक्रांति पर्व सभी के जीवन मे खुशहाली लाये की शुभकामना दी है। कमेटी के सभी लोगों का आभार जताया है, जिन्होंने तन मन धन से आंजन महोत्सव को सफल बनाया है। राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द मिश्रा ने बतलाया है। 

आंजन महोत्सव हरेक वर्ष 12 जनवरी को किया जायेगा। पर्यटक स्थलों का विकास महोत्सव को मुख्य मकसद रहेगा। इसके लिए सभी स्थानों पर जाकर कमेटी द्वारा बैठक कर प्राचीन कहानी, परंपरा संग्रहित की जायेगी। कमेटी द्वारा चयनित धार्मिक जगहों के ख्याति-प्रसिद्धि के लिए स्थल पर जाकर ग्रामीणों के साथ सनातन आंदोलन चलायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse