13 को रातू रोड के ओटीसी मैदान में नमो पतंग उत्सव प्रात: 8:30 बजे से

 

सभी धर्मप्रेमियों को पतंग उत्सव में शामिल होने का आग्रह

समिति प्रात: 8:30 बजे करेगा नमो पतंग का वितरण 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में सोमवार 13 जनवरी 2025 को ओ टी सी ग्राउंड (रातू रोड) के मैदान में नमो पतंग उत्सव का आयोजन रखा गया है। रांची के भाजपा सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ  प्रात: 8:30 बजे नमो पतंग उत्सव की शुरुआत करेंगे। 

हिंदू भारतीय संस्कृति में आने वाली पीढ़ियों को जागृत करने के लिए, हिंदू धर्म के संग हमारी भारतीय संस्कृति का पूर्ण निर्वाह करते हुए आज भी पतंग उत्सव, मकर संक्रांति, लोहड़ी, टुसू  सहित अन्य त्योहारो को बड़े ही धूमधाम से समिति मनाते आ रही है। 

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया नमो पतंग उत्सव का भव्य आयोजन 13 जनवरी को रातू रोड के ओ टी सी ग्राउंड में प्रात: 8:30 बजे प्रारंभ किया जायेगा। प्रात: 8:30 बजे निश्चित समय पर भक्ति मय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के सग पतंग उत्सव प्रारंभ हो जायेगा। 

जिसके अंतर्गत समिति द्वारा लोगों के बीच नमो पतंग का भी वितरण करेगी। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। साथ ही आयोजन में शामिल सभी लोगों के लिए खिचड़ी के महाभोग सहित दही, चुड़ा, गुड़ का भी वितरण किया जायेगा। श्री काबरा ने बताया कि कार्यक्रम  की सफलता के लिए प्रभारी बनाये गये हैं। 

  • कंबल वितरण : इसमें संरक्षक संजय सेठ, अध्यक्ष मुकेश काबरा, सचिव रवींद्र मोदी, मंच व्यवस्था अमित चौधरी, मनीष लोढ़ा, संतोष सेठ, नीतू सिंह, पूनम आनंद, सुबेश पांडे, नीलम चौधरी एवं साथी गण कंबल वितरण करेंगे। 
  • पतंग व्यवस्था : नीरज कुमार, सोनू भारद्वाज, प्रकाश, सुबेश पांडे, कुमुद झा, संजय गोयल 
  • आयोजन स्थल प्रभारी : सत्येंद्र सिंह गुड्डू, संजय सिंह लल्लू, बैजू सोनी, विकास कुमार 
  • टेंट एवं साउंड व्यवस्था : नीरज चौधरी, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, विषम सिंह, विजय ओझा 
  • खिचड़ी व्यवस्था एवं वितरण : मारवाड़ी युवा मंच 
  • प्रेस एवं मीडिया: प्रमोद सारस्वत एवं संजय पोद्दार को बनाया गया है। 
  • कार्यक्रम के प्रायोजक प्रेम संस मोटर, रांची रहेंगे। 

प्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने रांची के सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया कि 13 जनवरी 2025 को नमो पतंग उत्सव में ओ टी सी ग्राउंड में प्रात: 8:30 बजे आकर्षक और सुंदर कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनायें। नमो पतंग उत्सव में सपरिवार इष्ट मित्रों के संग शामिल होकर उत्सव का आनंद ले। 

सभी लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है। इस उत्सव में पूरे राज्य सहित राजधानी के लोग भी भाग लेंगे और पतंग महोत्सव का पूर्ण आनंद लेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति सदस्य प्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse