टीम एबीएन, रांची। आज यानी गुरुवार को दीपावली का त्यौहार देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने देश वासियों और झारखंड वासियों को बधाई दी है।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, आइए इस दीपावली दिया जलाएं, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए। प्रकाशोत्सव का यह पावन पर्व आप सभी का जीवन उज्ज्वल बनाए। सुख, शांति और समृद्धि से आपका जीवन परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूं। दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
बता दें कि इस वर्ष दिवाली की तारीख को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रही है। कुछ जगहों पर आज तो कहीं कल भी दिवाली मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना गया है। हर कोई व्यक्ति दिवाली का बेसब्री से इंतजार करता हैं। देशभर में दिवाली के पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को विशेष रूप से रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और अमावस्या की रात को धन, सुख और समृद्धि के देवी माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और जिन घरों में अच्छी साफ-सफाई, सजावट और पूजा-पाठ होता है वहां पर निवास करती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse