धनतेरस पर मां लक्ष्मी आज करेंगी धन की वर्षा

 

धनतेरस को लेकर सज गया है शहर का बाजार 

50 करोड से अधिक के कारोबार की संभावना 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। धनतेरस को लेकर जिले भर का बाजार सजकर तैयार हो गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों के द्वारा दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। ग्राहकों के लिए कई आॅफर भी दिये जा रहे हैं। आज दुकानों में धन की देवी मां लक्ष्मी धन की वर्षा करेंगी। जानकारों की मानें तो इस वर्ष धनतेरस पर सोना, चांदी, बरतन, दो पहिया वाहन, तिपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की संभावना बतायी जा रही है।

सजी बरतनों की दुकानें

झंडा चौक, स्टेशन रोड और पुराना बस स्टैंड के निकट बरतनों की दुकानें सजकर तैयार हैं। यहां ग्राहकों के लिए कई आॅफर भी हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामनों की दुकानें भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यहां फ्रीज, वाशिंग मशीन, टीवी, एलइउी, एलसीडी, मिक्सी सहित अन्य सामान उपलब्ध हैं।

50 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना

इस दिवाली में झुमरी तिलैया में लगभग 50 करोड रुपये से अधिक के कारोबार होने की संभावना बताई जा रही है। जानकारों का मानना है लगभग 20 करोड़ के आसपास सोना-चांदी, 10 करोड़ रुपये दो पहिया वाहन, 10 करोड़ रुपये अन्य वाहन, 5 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक्स सामन और 5 करोड़ रुपये बरतन सहित आन्य सामनों के बिक्री होने की संंभावना जतायी जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse