कोडरमा : नवजात शिशु के मामले में डालसा ने लिया संज्ञान

 

सीडब्ल्यूसी एवं डिफेंस काउंसिल से बच्चे एवं उसकी माता के संबंध में पूरी जानकारी ली

टीम एबीएन, कोडरमा। पिछले दिनों कोडरमा के मुख्य सड़क पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला द्वारा बच्चा जन्म दिये जाने के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा ने संज्ञान लिया है। उपरोक्त मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्णन तिवारी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बाल कल्याण समिति कोडरमा के अध्यक्ष रिंकी कुमारी,  शैलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह एवं एवं डालसा के डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा को सदर अस्पताल भेज से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही गौतम कुमार ने तत्काल अस्पताल जाकर देखभाल करने एवं हर संभव सहयोग करने को कहा। साथ ही उसके परिजनों का पता लगाने का भी निर्देश दिया।

बताते चलें कि पिछले दिनों एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने कोडरमा में सड़क पर ही एक बच्चा को जन्म दिया था। जिसे डालसा के डिफेंस काउंसिल एवं स्थानीय लोगों की पहल पर अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां बच्चा एवं उसकी मां दोनों ही इलाजरत है और स्वस्थ है। सोमवार को डालसा के डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार ओझा, सीडब्ल्यूसी कोडरमा के अध्यक्ष रिंकी कुमारी, सदस्य शैलेश कुमार एवं अनिल कुमार सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इलाज कर रही चिकित्सा भारती सिंहा से लिया। 

साथ ही उपाधीक्षक डॉ मनोज कुमार से भी मिल बातचीत कर जानकारी ली। डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है वही उसकी मां भी स्वस्थ है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं  होने के कारण वह कुछ भी सही से बात नहीं पा रही है।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों को बच्चों के देखभाल के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse